home page

नूंह रैली की झलकियां, भाजपा को सत्ता से बाहर, कांग्रेस को सत्ता से रखेंगे दूर और बनाएंगे इनेलो की सरकार: अभय चौटाला

 | 
Highlights of the Nuh rally: We will oust the BJP from power, keep the Congress out of power, and form an INLD government—Abhay Chautala

mahendra india news, new delhi
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला का कहना है कि चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला का मेवात से विशेष लगाव रहा और वे चाहे सत्ता में रहे या विपक्ष में रहे हमेशा ही मेवात के लोगों के बीच आए और इस इलाके को अनेक सुविधाएं दी। अब भविष्य में जब इनेलो सत्ता में आएगी तो मेवात के इलाके में सुविधाओं का विस्तार कर गुरुग्राम की तर्ज पर मेवात का विकास करावाया जाएगा। अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल की 113वीं जयंती पर रविवार को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे। करीब 75 एकड़ के विशाल सभा स्थल में हरियाणा के कोने-कोने से पहुंची भीड़ का अभिवादन व सलाम करते हुए चौ. अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनसे जुड़े संस्मरण भी साझा किए। सबसे पहले अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की मूर्ति के समक्ष पुष्प अॢपत कर उन्हें नमन किया। इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल को जनविरोधी बताते हुए तथ्यों के साथ हमला बोला तो वहीं उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कभी हरियाणा खेल, खेती और रोजगार के लिए जाना जाता था। आज हरियाणा नशे की चर्चा में है। बेरोजगारी की चर्चा में है। अपराध की चर्चा में है। पेपर लीक की चर्चा में है। किसानों के आंदोलन की चर्चा में है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से प्रदेश का नौजवान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती है, तो पेपर लीक हो जाता है। परीक्षा होती है, तो रिजल्ट अटक जाता है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि साल 1989 में दिल्ली के बोट क्लब पर चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर रैली की गई। इस रैली में पूरा विपक्ष एक मंच पर था। रैली ने राजनीतिक गलियारों में संदेश दिया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर हो रही है और चौ.देवीलाल के नेतृत्व में जनता दल की सरकार बन रही है और हुआ भी ऐसा ही। चौ. अभय चौटाला ने कहा कि आज की रैली यह साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है, कांग्रेस को सत्ता से दूर करेंगे और इनेलो की सरकार बनेगी। अभय चौटाला ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से दूर जा रही थी। उस समय जजपा के 10 विधायकों ने चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रखते हुए भाजपा की सरकार बनवाने का काम किया और फिर लगातार साढ़े 4 वर्षों तक प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2024 में भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एक साजिश के तहत भूपेंद्र सिंह हुड्डा एंड कंपनी ने भाजपा सरकार बनवाने में सहयोग किया। अभय ङ्क्षसह ने कहा कि उस समय सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही थी और सीटिंग विधायकों को लेकर आपत्ति थी। उस समय भूपेंद्र हुड्डा और उनके भतीजे के घर ईडी के छापे मारे गए। जेल जाने का हुड्डा को डर था। तब हुड्डा अमित शाह से उनके घर पर मिले। शाह ने हुड्डा को जेल जाने से बचने के लिए सभी सीटिंग विधायकों को टिकट देने के आदेश दिए। उसी दिन हुड्डा राहुल गांधी से मिले और उन्हें कहा कि अगर सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। राहुल गांधी ने इस बात पर भरोसा किया और सीटिंग विधायकों को टिकट दिया, बावजूद इसके कि उनमें से 18 विधायक चुनाव में हार गए। अभय सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं जो 9 नेता जीत रहे थे, उनकी टिकट हुड्डा ने कटवा दी। इसके अलावा 9 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ बागी उम्मीदवार उतार दिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसी वर्ष राज्यसभा के चुनाव मे कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस हुए और 4 रद्द हुए। अब हुड्डा उन चार विधायकों के नाम इसलिए उजागर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे सभी हुड्डा के चेहते हैं। अभय चौटाला ने रैली में ऐलान किया कि वे और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा नवंबर माह में फिर से गांव-गांव जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर इनेलो नशा व बेरोजगारी खत्म करेगी। किसानों के लिए जो पोर्टल भाजपा ने बनाए हैं, उन्हें बंद करवाया जाएगा। विकास की योजनाएं लागू की जाएंगी।

अभिषेक बनर्जी व जयंत चौधरी ने भेजा अपना संदेश
रैली में टीएमसी के नेता व सांसद अभिषेक बनर्जी तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी अपना संदेश भेजा। रैली को संबोधित करते हुण् जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने चौ. देवीलाल को महान नेता बताते हुए कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए प्रत्येक वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। 

पूर्व वित्त मंत्री व इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने कहा कि चौ. देवीलाल किसानों के मसीहा थे। आज भाजपा की सरकार ने किसान-कमेरे को ठगा है। न तो किसानों को एमएसपी दी। न उनकी आय दोगुणी की और न ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की। प्रो. सपंत्त सिंह ने कहा कि साल 1977 में चौ. देवीलाल मुख्यमंत्री थे। उस समय मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री और चौ. चरण सिंह उपप्रधानमंत्री थे। उस समय मोरारजी ने जब चौ. चरण सिंह को हटाया तो चौ. देवीलाल ने देसाई के इस फैसले का विरोध जताते हुए दिल्ली के बोट क्लब में रैली का ऐलान कर दिया। संपत्त सिंह ने कहा कि देसाई ने चौ. देवीलाल को फोन किया और कहा कि आप जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हो, पार्टी से इत्तर रैली नहीं कर सकते। तब चौ. देवीलाल ने उन्हें कहा कि वे पहले किसान हैं और मुख्यमंत्री बाद में। ऐसे में ताऊ ने बोट क्लब में ऐतिहासिक रैली की। संपत्त ङ्क्षसह ने कहा कि आज की रैली ने भी उस दौर की याद ताजा कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने नूंह रैली को रैला बताते हुए कहा कि चौ. देवीलाल किसानों के मसीहा थे। आज भाजपा ने किसान-कमेरे वर्ग को ठगा है। भाजपा ने न तो किसानों की आमदनी दोगुणी की। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की। एमएसपी लागू नहीं किया। किसान को कंगाल कर दिया और बड़ी कंपनियों को मालामाल किया। 

जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने ‘खराब वक्त में इज़्ज़त रहे संभाले हुए, कभी न जेब में सिक्के रखे उछाले हुए, डसा गया हूं मैं लेकिन इलाज जानता हूं, ये सांप हैं तो मेरी आस्तीन के पाले हुए’ पंक्तियों के जरिए अपने विरोधियों पर तंज कसा। 

  मंच संचालन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल व रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने किया। 

सुनैना चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल जमीन से जुड़े नेता थे और चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार को लोगों के द्वार पर लाने का काम किया। शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा एवं सदस्य राधेश्याम शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रताप गुज्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां, पार्टी के संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, पूर्व विधायक भरत ङ्क्षसह छोक्कर व बूटा सिंह, महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा, इनेलो के नूंह जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जाहिद खान व
पूर्व विधायक रघु यादव हुए इनेलो में शामिल

रविवार को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली में पूर्व विधायक रघु यादव ने इनेलो में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा और कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल के सपनों को साकार करने निकले हैं। रघु यादव वर्ष 1987 में वे रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। रघु यादव का राजनीतिक सफर गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ा रहा। यह वही आंदोलन था, जिसने जयप्रकाश नारायण को देशव्यापी संपूर्ण क्रांति आंदोलन शुरू करने की प्रेरणा दी थी। इसी वैचारिक पृष्ठभूमि में रघु यादव ने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। वर्ष 1980 से 1985 तक वे अखिल भारतीय युवा जनता के महासचिव रहे। इसके बाद उन्होंने डॉ. मंगल सेन के साथ हरियाणा संघर्ष समिति में महासचिव के रूप में काम किया। हरियाणा संघर्ष समिति ने चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में वर्ष 1987 में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में भूमिका निभाई। इस दौर में रघु यादव भी सक्रिय राजनीतिक चेहरों में शामिल रहे। वर्ष 1987 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रघु यादव ने लोकदल के टिकट पर रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्हें 38,694 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के हुकुम सिंह को 16,368 और निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल राम सिंह को 11,214 मत मिले। कुल 70,941 मतों वाले इस चुनाव में रघु यादव की जीत ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया।


रैली की झलकियां
-सम्मान दिवस रैली को लेकर पूरा नूंह हरे रंग में रंगा हुआ नजर आया
-नूंह कस्बे में रैली का दीदार करने के लिए लोग बाजारों में निकल आए
-सडक़ों पर भीड़ ही भीड़ नजर आई
-घरों की छतों खड़े होकर पर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों रैली में पहुंचे वक्ताओं को सुना
-सोहना से लेकर नूंह व तावडू तक जाम लग गया
-बच्चों ने अपने हाथों में इनेलो के झंडे ले रखे थे
-रैली में अपने जोशिले मंच संचालन से रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने भीड़ में उत्साह भरा
-हरियाणवी कलाकारों ने रागनियों व गीतों के जरिए चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों का गुणगान किया