home page

Hindi News: महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान

 | 
 Hindi News: महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान
Hindi News: बिहार के किशनगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है। इस घटना को कुदरत का करिश्मा माना जा रहा है। वैज्ञानिक इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे है। इस घटना के बाद डॉक्टर्स भी हैरान है।

कई बार एक साथ दो या तीन बच्चों को जन्म देने के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया। मामला किसी अजूबे से कम नही है। महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है। 

नर्सिंग होम में हुई डिलीवरी
जानकारी के मुताबिक ताहेरा बेगम उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद निकटवर्ती इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। जहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया।

 एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए। पांच बच्चों के जन्म देने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है।