home page

हिसार घग्घर ड्रेन चौपटा में न टूटे, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने बांध को मजबूत करने के लिए किया ये कार्य

 | 
Hisar Ghaggar Drain should not break in Chowpata, social worker Raghubir Kadwasara did this work to strengthen the dam
mahendra india news, new delhi

हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला का चौपटा क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर से खतरा बनता जा रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण भय के साये में जी रहे हैं। घग्घर के तटबंधों को जगह जगह से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। चौपटा में सेमनाल न टूटे इसके लिए ग्राम पंचायत नाथूसरी कलां द्वारा मनरेगा से तटबंध मजबूत करवाएं जा रहे हैं। 


वहीं नाथूसरी कलां के समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने सेमनाला के तटबंध मजबूत करने के लिए बुधवार को ट्रैक्टर व ड्राइवर की व्यवस्था। इसी के साथ ट्रैक्टर में तेल भी अपने स्तर पर डलवाने का कार्य किया। इस कार्य पर ग्रामीणों ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। बरसात से चौपटा क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं अगर सेमनाल टूट गया तो मकानों व घरों को खतरा हो सकता है। 

नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां ने कहा कि गांव की मनरेगा से सेमनाला को मजबूत करवाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे नाथूसरी कलां व चौपटा में सेमनाला से कोई खतरा न हो।