home page

26 अक्टूबर का इतिहास: जानें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय, नील आर्मस्ट्रांग से लेकर मदर टेरेसा तक की खास बातें

 | 
news

mahendra india news, new delhi

26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

26 अक्टूबर का इतिहास: जानें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय, नील आर्मस्ट्रांग से लेकर मदर टेरेसा तक की खास बातें

1708 -  लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की। 
1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 - इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 - 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 - अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 - अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
2019 - भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
2020 - संयुक्‍त राष्‍ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्‍वागत किया।
2020 - सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?”  जारी किया।
2020 - नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
2021 - केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
2021 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
2022 - कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
2022 - ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मडगांव, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
2023 - अभिनेता राजकुमार राव भारतीय निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के नए नेशनल आइकॉन बने।
2023 - जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने 5 आतंकी मार गिराए।
2024 - ईरान के बाद इजरायल ने लेबनान में बम बरसाने से 19 की मौत हुई।
2024 - मेक्सिको में बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हुई व 6 अन्य घायल हुए।
2025 - भारत और चीन के बीच लगभग पांच साल  के बाद सीधी उड़ानें दोबारा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा व प्रक्रिया को गति दी गई।
2025 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने सबसे भारी रॉकेट LVM3 को श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर स्थानांतरित किया।
2025 - भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रहा 14-दिवसीय द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंड 2025' का समापन हुआ।

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉

1270 - भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1920 - मधुकर दिघे - मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1933 - सरेकोप्पा बंगरप्पा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 –  मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
1937 - हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
2002 - जेरेमी लालरिनुंगा - भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।

26 अक्टूबर को हुए निधन👉

1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
2020 - रॉबर्ट डैनियल मेनकर - एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।
2021 - स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर वाल्टर स्मिथ का 73 वर्ष की आयु में निधन।
2021 - इतालवी फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डर अम्बर्टो कोलंबो का 88 वर्ष की आयु में निधन।
2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एड सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।
2023 - पूर्व सांसद प्रभातसिंह चौहान का 82 वर्ष की आयु में निधन।
2023 - प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर (89) का लंबी बीमारी के बाद  निधन हुआ।
2024 - अविन खटकर रोहतक निवासी भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अविन खटकर (35) का निधन हुआ।

WhatsApp Group Join Now

26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 मेला श्री सालासर बालाजी।
🌟 मेला श्री शरद् प्रारम्भ धौलपुर।
🌟 अग्र महाकुंभ अग्रोहा।
🌟 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (आश्विन मास की पूर्णिमा /शरद पूर्णिमा)।
🌟 भक्त नामदेव महाराज जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
🌟 श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
🌟 श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
🌟 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
🌟 जम्मू-कश्मीर विलय की 79वीं वर्षगांठ।
🌟 ऑस्ट्रिया का राष्ट्रीय दिवस (National Day of Austria)।
🌟 तैनात सैनिकों का राष्ट्रीय दिवस (National Day of the Deployed , USA)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय अंतर्लिंगी जागरूकता दिवस (Intersex Awareness Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्कूल पुस्तकालय दिवस (International School Library Day , अक्टूबर के चौथे सोमवार को)।
🌟 न्यूजीलैंड श्रम दिवस (Labor Day in New Zealand , अक्टूबर के चौथे सोमवार को)