home page

HARYANA में होमगार्ड कमांडेंट रिश्वत लेता हुआ गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई; 50000 रुपये बरामद

 | 
HARYANA में होमगार्ड कमांडेंट रिश्वत लेता हुआ गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई; 50000 रुपये बरामद
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रेवाड़ी जिला से हैं। यहां पर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर टीम ने होमगार्ड विभाग के एक इंस्पेक्टर को 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए इंस्पेक्टर की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी की मेज की दराज से रिश्वत की 50000 रुपये की नकदी बरामद की है। कार्रवाई के बाद विभाग में हडक़ंप मच गया।


जानकारी के अनुसार पता चला है कि जिला में नांगल उगरा गांव निवासी सुरेश कुमार होमगार्ड विभाग में हवलदार के पद पर तैनात हैं और बीते कुछ वक्त से निलंबित चल रहे थे। सुरेश कुमार अपनी जॉब में बहाली को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में थे। आरोपित है कि उनकी बहाली करवाने के बदले इंस्पेक्टर सुधीर ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांगी हुई थी। इसके बाद में मामला 50 हजार रुपये में तय हुआ। सुरेश कुमार ने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार तय योजना के मुताबिक गढ़ी बोलनी रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर सुधीर ने रिश्वत की राशि अपनी मेज की दराज में रखवा ली। पहले से निगरानी कर रही विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। टीम ने दराज से 50000 रुपये की नकदी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने मौके पर जरूरी जांच प्रक्रिया की और आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ शुरू कर दी। विजिलेंस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी अन्य मामले में रिश्वतखोरी में शामिल रहा है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद राजकीय विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर फिर प्रश्र खड़े कर दिए गये हैं। 

WhatsApp Group Join Now