home page

होमगार्ड जवानों को समय पर मिले मासिक भत्ता/मानदेय: चंद्रपाल तंवर

 | 
Home Guard jawans should get monthly allowance/honorarium on time: Chandrapal Tanwar

mahendra india news, new delhi
सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने कहा कि हरियाणा होमगार्ड विभाग में 12000 से अधिक जवान हैं, लेकिन होमगार्ड के जवानों को मासिक भत्ता/मानदेय काफी लेट आता है, जिसके कारण जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तंवर ने बताया कि काफी बार महीने की 20-25 तारीख तक हो जाती है, लेकिन जवानों का मासिक भत्ता समय पर नहीं आता।

जबकि होमगार्ड विभाग के पक्के कर्मचारी और अधिकारी अपनी सैलरी समय पर डलवा देते हैं, लेकिन इन होमगार्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को होमगार्ड के जवानों की कोई चिंता नहीं है। काफी जिलों में हजारों होमगार्ड जवानों का मासिक भत्ता समय पर नहीं डाला जाता, जिससे जवानों को घर के खर्च चलाने के लिए, बच्चों की स्कूल की फीस भरने के लिए और अन्य खर्च चलाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तंवर ने कहा कि मासिक भत्ता/मानदेय में देरी से जवानों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, मुख्य सचिव, अतिरिक्त गृह सचिव हरियाणा से पत्र लिखकर मांग की है कि होम गार्ड जवानों का मासिक भत्ता/मानदेय समय पर डलवाने का कष्ट करें। हरियाणा सरकार ने काफी बार होमगार्ड जवानों का मासिक भत्ता डलवाने के लिए हिदायतें जारी की है, लेकिन होमगार्ड के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते। ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाए, जो समय पर होमगार्ड जवानों का मासिक भत्ता डलवाने में देरी करते हैं।

WhatsApp Group Join Now