राशिफल : अक्षय तृतीया पर बुधदेव करेंगे राशि परिवर्तन, 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा, चमकेगा सितारा
आज देशभर में शुक्रवार को आखा तीज यानि अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, इस आखा तीज पर कई राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। इस वर्ष अक्षय तृतीय के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। ये दिन बहुत शुभ माना जाता है.
सिरसा जिले के ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बुद्ध, तर्क, दोस्ती के दाता बुधदेव मेष राशि मे प्रवेश करने वाले हैं। बुध का राशि परिवर्तन चार राशियों को शुभपरिणाम दिलाएगा और तरक्की के भी योग बनेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि वालों को बता दें कि बुध गोचर से जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जॉब बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है. जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं उनके कार्य को देखते हुए पदोन्नति किया जा सकता है। इसके अलावा वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आय के नए सोर्स बन सकते हैं और अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्तियों की दांपत्य जिंदगी की समस्याएं दूर होंगी। अगर आपका जीवनसाथी किसी बीमारी से ग्रसित है तो जल्द छुटकारा मिल सकती है, बिजनेस में फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी, आय बढ़ाई जा सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा, टेंशन और स्ट्रैस से राहत मिल सकती है, जॉब कर रहे व्यक्तियों का तबादला किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके भविष्य में काम आ सकते हैं। आय के नए सोर्स बनेंगे। किसी नई संपत्ति या वाहन के मालिक बन सकते हैं। दांपत्य जिंदगी में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के व्यक्ति नई गाड़ी खरीद सकते हैं. बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. जो व्यक्ति सिंगल हैं उनको कोई पार्टनर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी प्राप्त हो सकती है। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपको लंबे समय की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
नोट : ये दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।