13 जून 2025 का राशिफल: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा राशिफल

 | 
Horoscope of 13 June 2025: How will the horoscope be for people from Aries to Pisces today
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज यानि शुक्रवार 13 जून 2025 का दिन कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। वैसे देखे तो शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित है। इस दिन मां संतोषी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। जानिए आज का राशिफल। 
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए कल आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए कल मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए कल वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए कल आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी दोस्तों से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए कल मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।

तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए कल मन में शांति व प्रसन्नता तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए कल मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए कल मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

मकर राशि-मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए कल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा।

मीन राशि-

इस राशि वालों के लिए कल मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

News Hub