हरियाणा प्रदेश में भंयकर सड़क हादसा, 2 वाहनों की भिड़ंत में 5 व्यक्तियों की मौत और कई घायल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र जिले से हैं। जहां पर जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर ृतेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर में बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। जानकारी के अनुसार आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 2 मृतकों के शव एलएनजेपी अस्पताल लाए गए हैं जहां दो मौतों की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर गांव पिंडारसी और घराड़सी के बीच सोमवार सुबह दो तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हुई।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की यमुनानगर के गुलाब नगर निवासी पहचान 60 साल सुमन, 49 साल उर्मिला, 50 वर्षीय पवन, 48 साल का राजेंद्र और कार चालक प्रवीण के रूप में हुई है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे मृतक
बताया जा रहा है कि सुमन के भाई कैथल के सुभाष नगर के रहने वाले अनिल ने बताया कि उसकी बहन का परिवार कैथल के गांव कुराड में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। कार में ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पिंडारसी के पास उनकी कार की सामने से आने वाली कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही ड्राइवर सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, दूसरी कार में सवार कैथल जिले के पबनावा गांव के ऋषि, लीला, संतोष व परवीन का भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 5ं शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिए हैं।
