home page

ग्राम पंचायत माधोसिंघाना में बेटी के जन्म पर गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित

 | 
Housewarming celebration program organized on the birth of a daughter in Gram Panchayat Madhosinghana

mahendra india news, new delhi
सिरसा। ग्राम पंचायत माधोसिंघाना में पुत्री के जन्म पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पुत्री के जन्म पर विभिन्न प्रकार के आयोजन करवाई जा रहे हैं। दिनेश कुमार व पूनम रानी के घर में जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ।

हर्षिता व हिमांशी जिसका गृह प्रवेश बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया ग्रामीणों ने भी खुशी का माल था कार्यक्रम का आयोजन सुपरवाइजर कुसुम शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि बेटों को जन्म पर तो सभी खुशी मनाते हैं, किंतु हमारा विभाग बेटियों के जन्म पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाणा के लिंगानुपात के अंतर को काम करता करना तथा भारत के श्रेष्ठ राज्यों में लाना है। इस अवसर पर भ्रूण हत्या तथा बाल विवाह के बारे में भी जागरूक किया गया। बेटियों को उचित शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में अमीलाल दादा, बुद्धि देवी दादी, सुखदेव, रमनदीप, ममता वर्मा एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, राधा, बलवंती, कमलेश, पूनम, कमला, विमला तथा आशा वर्कर सुमन, सोमां, मैना मौजूद रहीं।

WhatsApp Group Join Now