कैसे होगी पढ़ाई, असमंजस में गुरू जी व बच्चें, चौपटा क्षेत्र के इस गांव के तीन स्कूलों में भरा है तीन से चार फीट पानी
चौपटा क्षेत्र के गांव शक्करमंदोरी के राजकीय कन्या मिडल स्कूल, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक स्कूल में बरसात से जलभरा हुआ पड़ा है। जिले के स्कूल बुधवार से खुलने भी है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ाई कैसे होगी। स्कूल के अध्यापक असमंजस की स्थिति में हैं। क्योंकि स्कूल में तीन से चार फीट तक गहरा पानी भर गया।

स्कूल के कमरे नीचे पड़ गए हैं जहां थोड़ी से बारिश में पानी भर जाता है। कमरे जर्जर हैं। शौचालयों की गंदगी बरसाती पानी के साथ इस स्कूल में घुसकर सड़ांध फैलाती है। ऐसी स्थिति में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी है। गौरतलब है कि स्कूल में पिछले सालों में भी स्कूलों में जलभराव होता रहा है। इसके बाद गांव के मंदिर व शेड के नीचे अध्यापकों को कक्षाएं लगनी पड़ रही है।
बच्चे परेशान
गांव शक्करमंदोरी के राजकीय कन्या मिडल स्कूल में 72 बच्चें, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में 36 बच्चें, राजकीय प्राथमिक स्कूल में 44 बच्चें हैं। स्कूल में पानी का भराव पिछले कई दिनों से हैं। स्कूलों में पानी का भराव होने पर अवकाश घोषित कर दिया।
मंदिर में कक्षा लगाने पर विचार किया जा रहा है
स्कूल इंचार्ज राजेश महिया ने बताया कि गांव के तीनों स्कूलों में पानी भरा हुआ है। इससे स्कूल के भवनों को भी खतरा बन रहा है। ग्राम पंचायत व ग्रामीण पानी निकलाने में लगे हुए हैं। पानी जब तक स्कूलों में नहीं निकलता है, तब तक गांव के मंदिरों में कक्षा लगाने का विचार किया जा रहा है।
