एचएसईबी वर्कर यूनियन वार्ता समिति पहुंची सिरसा, सर्कल में मान-सम्मान के साथ कर्मचारियों के मुद्दों पर किया आर-पार के संघर्ष का ऐलान
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी की वार्ता समिति, सिरसा सर्कल के प्रांगण में पहुंची। सिरसा पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आये हुए सभी राज्यकार्यकारिणी सदस्यों का मान-सम्मान का विशेष प्रतीक पगड़ी पहनाकर व शॉलओढाकर सम्मान किया गया।
नवनिर्वाचित राज्यकार्यकारिणी से राज्य प्रधान इकबाल चंदाना, राज्य महासचिव यशपाल देसवाल, राज्य मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा, राज्य वित्त सचिव अनिल पहल, राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड, राज्य उपमहासचिव विजय हुडा, सतेंदर सहारण व राज्य ऑडिटर मनोज सैनी ने सिरसा मान-सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष तौर पर एचएसईबी वर्कर यूनियन में रिटायर दलीप कुमार पूर्व यूनिट प्रधान भी पहुंचे।
कार्यक्रम में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कर्मचारियों की निजी और सांझी हर डिमांड पर चर्चा हुई। अपने संबोधन में राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने कहा कि बिजली कर्मचारियों पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं होने दी जाएगी और टेक्निकल कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी मौत के फरमान जैसा आदेश है, जिसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। राज्य महासचिव यशपाल देसवाल ने कहा कि प्रदेश का बिजली कर्मचारी अपनी जान दांव पर लगाकर उपभोक्ताओं के घर बिजली पहुंचाता है और दिन प्रतिदिन कर्मचारियों के फेटल और नॉन फेटल दुर्घटनाओ में इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस न लागू करना बहुत निंदनीय है और जल्द ही इसे लागू करवाने के लिए सख्त कदम उठाये जाएंगे।
राज्य मुख्यसंगठनकर्ता विनोद शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन एचएसईबी वर्कर यूनियन है और पूरे प्रदेश में घूमकर हम इसे और मजबूत करने का काम करेंगे और दूर दराज सर्कलो में बैठे सभी कर्मचारियों को ग्रह सर्कल में वापिस करवाने के लिए निगम मैनेजमेंट से बातचीत की जाएगी। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार द्वारा कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी लागू करने का बयान देने के बाद भी आज वर्षों तक धरातल पर लागू न करना सरकार के दोगले और झूठे चरित्र को दर्शाता है। इसे सरकार समय रहते लागू करे।
सिरसा सर्कल के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने कर्मचारियों के एक्सग्रेसिया बिना शर्त लागू करने और कच्चे कर्मचारियों से जुड़ी सभी डिमांड कच्चे व पक्के कर्मचारियों पर समान रूप से लागू करवाने का कर्मचारियों को आश्वासन दिया और इसके लिए हर संभव कदम उठाने को कहा। राज्य कार्यकारिणी से वित्त सचिव अनिल पहल ने सरकार व मैनेजमेंट को कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया। राज्य उपमाहासचिव विजय हुडा व सतेंदर सहारण ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर अगर कोई सुनवाई नहीं होती तो पूरे प्रदेश में जल्द ही बड़े आंदोलन को शुरू करने में एचएसईबी वर्कर यूनियन पीछे नहीं हटेगी।
मीटिंग में राज्यकार्यकारिणी के साथ हांसी यूनिट प्रधान विकास नेहरा, पंचकूला के यूनिट प्रधान अनिल, कैथल के पूर्व सर्कल सचिव अनिल अलेवा, वल्लभगढ़ के प्रधान राजबीर, सिरसा के सर्कल सचिव सतेंद्र मोंगा, पूर्व सिटी यूनिट प्रधान देवीलाल बिरड़ा, सिटी यूनिट प्रधान सीता राम, सचिव सुरेश मंगल, सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार, डबवाली के प्रधान सुनील मोटन, सुरेश कड़वासरा, केवल कृष्ण, चन्द्रभान, सतबीर, ओम प्रकाश, जे ई दयाराम भाम्भू, रामशरण, राय सिंह, अमित, कुलदीप, राजेश जे ई, महेंद्र, चरण सिंह, सुनील, योगेश, मदन, जे ई धर्मेंद्र, जे ई राजमंदिर, राय साहब, प्रमोद, विकास ठाकुर, राकेश, जोगिंदर, विनोद, नीरज, रविन्द्र, लालचन्द, जगदीश, मुकेश, जयप्रकाश, रामप्रताप, जयदेव, विजय सैनी, जसपाल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
