एन बी एम कान्वेंट स्कूल मोहना में आइकोनिक अचीवर अवार्डी सत्यवीर धनखड का हुआ भव्य स्वागत
Iconic Achiever Awardee Satyaveer Dhankhar was given a grand welcome at NBM Convent School Mohana
एन बी एम कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदेव अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यवीर धनखड लम्बे समय से स्कूल के विद्यार्थी खिलाड़ियों को निशुल्क अपना कुशल खेल अनुभव प्रदान करते चले आ रहे हैं, जिससे ग्रामीण आंचल के स्कूल एन बी एम कान्वेंट स्कूल से खिलाडी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतकर गांव,विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट नरेंद्र अत्री पूर्व प्रत्याशी पृथला विधानसभा ने कहा कि सत्यवीर धनखड को आइकोनिक अचीवर अवार्ड उनकी अथक खेल मेहनत एवं कुशल खेल अनुभव को ध्यान में रखकर डिप्टी स्पीकर हाल कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में बालीवुड अभिनेत्री विनीता मलिक और पूर्व संयुक्त सचिव लोकसभा संजीव शर्मा के द्वारा दिया गया है,जो कि फरीदाबाद जिले एवं हरियाणा राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है एवं धर्म जाति से ऊपर उठकर सभी धर्मों एवं जातियों के युवा खिलाड़ियों को तराशकर उनका मार्गदर्शन कर राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर प्रदान कर पदक जीतने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
प्रिंसिपल लोकेश शर्मा ने बताया कि सत्यवीर धनखड फरीदाबाद का आइकोनिक अचीवर अवार्डी होना जिले एवं राज्य के लिए बडे गर्व की बात है और सभी खेलों के खिलाड़ियों को समयानुसार खेल ज्ञान के साथ साथ हर संभव खेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर तैयार रहते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल एन बी एम कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना खेल के क्षेत्र में सभी खेल प्रतियोगिताओं में पदक एवं ट्राफी विजेता बनकर बहुत बडे रूप में उभरकर अपने आपको खेल क्षेत्र में स्थापित कर रहा है।
स्वागत सम्मान समारोह में स्कूल के अध्यापक इंद्राज सिंह,चरण सिंह,
बबीता शर्मा,शशि शर्मा, आरती,मंजू कौशिक, संध्या,कविता,चंचल, शारीरिक खेल प्रशिक्षक हेमराज,भारती भारद्वाज,
काजल और सुनीता एवं अंजू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
