रिलिविंग आदेश रद्द नहीं हुए तो राज्य स्तर पर होगा संघर्ष: एचएसईबी यूनियन
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में कार्यरत दो जेई राजेश कुमार और मदन लाल को सिटी एसडीओ द्वारा बिना किसी कारण रिलिव किए जाने को लेकर कर्मचारियों का संघर्ष जारी है। निगम अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई बातचीत नहीं किए जाने से कर्मचारी में रोष बढ़ता जा रहा है। धरनारत कर्मचारियों ने बताया कि सिटी एसडीओ रमेश कुमार ने बिना किसी शिकायत व कारण दोनों जेई को सब डिवीजन से रिलीव कर दिय।
यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीओ रमेश कुमार से बातचीत की तो उन्होंने इस संबंधी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले को गोलमोल कर चले गए। यूनियन की चेतावनी के बाद भी दोनों को रिलीव कर दिया गया, जबकि पूरे सिरसा सर्कल में विभिन्न पदों पर बहुत से कर्मचारी टेंपरेरी ऑर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ-साथ कर्मचारियों की भारी कमी के कारण बहुत से कर्मचारी अपनी सीट या कार्य से हटकर अन्य सीटों पर टेम्प्रेरी बैठे हैं। जिससे निगम का कार्य कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद चल रहा है,
लेकिन किसी अन्य सबडिवीजन या डिवीजन के किसी और कर्मचारी को रिलीव नहीं किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों जेई को रिलीव करने के आदेशों को रद्द नहीं किया गया तो यह संघर्ष राज्य स्तर पर जाएगा। धरने पर कर्मचारी सतिन्दर मोंगा सर्कल सैक्ट्री, सुरेश मंगल की यूनिट सैक्ट्री,
देवीलाल बिरड़ा पूर्व यूनिट प्रधान, सीताराम सोनी सिटी यूनिट प्रधान, मनोज कुमार प्रधान सब अर्बन यूनिट, राय सिंह सिटी सब यूनिट सैक्रेटरी, श्यामलाल सब अर्बन युनिट सैक्रेटरी, सतदेव वत्स उप प्रधान, कुलदीप सोनी सिटी सब यूनिट प्रधान, राकेश कुमार सब यूनिट प्रधान, नीरज, सुरेन्द्र पूनिया जीवन नगर सब यूनिट प्रधान, उमाशंकर सहसेक्रेटरी, रामपाल, रमेश, मुकेश फोरमैन, मदन, राजेंद्र फौजी, सुनील लाईनमैन, मोनू लाईनमैन, कुलदीप जांगड़ा, मोना सिंह फौरमैन, विजय सैनी प्रधान इंडस्ट्रियल सबडिवीजन, प्रमोद दहिया सब अर्बन सब डिवीजन प्रधान सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
