home page

IMD Alert: हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित इन राज्यों में 4 दिनों तक जबरदस्त बरसात, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

 मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी 
 | 
IMD Alert: हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित इन राज्यों में 4 दिनों तक जबरदस्त बरसात, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी 
Mansoon Updates : मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मानसून की अब उत्तरी भारत में आंधी तूफान के साथ जबरदस्त बरसात होगी। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।  वीरवार से अगले 4 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है, इसी के साथ ही हरियाणा, पंजाब,दिल्ली में साथ लगते यूपी में भी बरसात होगी। भारतीय मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में राजस्थान राज्य में भी लगातार बारिश संभावना जताई है। 

आपको बता दें कि चार दिन मौसम शुष्क रहने के कारण हरियाणा पंजाब में राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई हरियाणा व राजस्थान में अधिकतम पर 40 से पर जा चुका है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। ह

इसी के साथ ही मौसम को लेकर पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर व रूप नगर में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में हल्के से मध्यम स्तर की बरसात तो पंचकूला करनाल अंबाला यमुनानगर में भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। इसी के साथ ही शेष हरियाणा में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में होगी लगातार बरसात 
हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून गुरुवार से से अगले दो दिन तक रफ्तार पकड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिकवीरवार से 12 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बरसात होगी। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 13 जुलाई से मानसून के फिर से धीमा पड़ने का पूवार्नुमान है। 

चंडीगढ़ में 41 प्रतिशत कम बरसात 
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में बरसात में दो-तीन दिन का अंतर हो सकता है। 12 जुलाई को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बरसात की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 11 जुलाई यानि वीरवार को चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कुछ हलकी बरसात की उम्मीद है। म

 

WhatsApp Group Join Now