home page

हरियाणा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया गोगामेडी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; बच्चे सहित 15 लोग झुलसे

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के करनाल में बहुत बड़ी घटना देखने को मिली है। घरौंडा शहर के वार्ड नंबर-15 में गंदे नाले के पास रविवार देर रात्रि को एक दर्दनाक दुर्घटना हो गया। राजस्थान के बागड़ धाम यानि गोगामेडी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाईटेंशन बिजली की तार के संपर्क में आ गया।

बताया जा रहा है कि तार छूते ही कैंटर में करंट दौड़ गया और कैंटर सवार एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। दुर्घटना के बाद कैंटर में आग भी लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कैंटर में रखे गैस सिलेंडर नहीं फटे, वरना बड़ी दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी। 

राजस्थान के गोगामेडी जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार घरौंडा से करीबन 40 से 50 श्रद्धालु कैंटर में सवार होकर राजस्थान के बागड़ धाम के लिए धार्मिक यात्रा पर निकले थे। कैंटर में श्रद्धालुओं के साथ खाने-पीने का सामान भी रखा हुआ था। इसके अलावा कैंटर में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, इनका इस्तेमाल यात्रा के दौरान खाना बनाने के लिए किया जाना था।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार पता चला है कि वहां पर जाने के लिए कैंटर को शहर के वार्ड नंबर-15 स्थित गंदे नाले के पास खड़ा किया गया था। इसी दौरान कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार उसके संपर्क में आ गई। तार के कैंटर को छूते ही उसमें तेज करंट दौड़ गया। देखते ही देखते कैंटर में सवार श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

कैंटर में लगी आग
लोगों ने बताया कि हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद कैंटर में आग भी लग गई। कैंटर के अंदर आग की लपटें उठती देख श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। इसके बाद तो घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। सबसे बड़ी चिंता कैंटर में रखे गैस सिलेंडरों को लेकर थी।
अगर आग की चपेट में आने से सिलेंडर फट जाते तो आसपास मौजूद लोगों की जान पर भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता था और हादसा बेहद गंभीर रूप ले सकता था।

घायलों को कैंटर से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

इस दुर्घटना मेें झुलसे सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के ट्रामा सेंटर रेफर कियपा गया। गंभीर रूप से झुलसे महिला, पुरुष और बच्चों को उपचार के लिए करनाल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों में भी हडक़ंप मच गया और वे अपने परिजनों की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में झुलसे सभी घायलों का ट्रामा सेंटर करनाल में इलाज चल रहा है।