हरियाणा प्रदेश में एसीबी की टीम ने वेटरनरी डॉक्टर को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, इसलिए ली बड़ी रिश्वत
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कैथल जिला से हैं। जहां पर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पशुओं के डॉक्टर (वेटरनरी चिकित्सक) को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
चिकित्सक की ड्यूटी पट्टी अफगान में है। इस संबंध में गांव सोंगरी के एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी कि उसकी केथल में प्रताप गेट पर डेयरी है। वह भैंसों का लोन करवाना चाहता था। लोन करवाने की एवज में वीएलडीए अंकुर ने उससे रुपए मांगे।
इस संबंध में डेयरी संचालक ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी। टीम ने ट्रैप बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पकड़े गए चिकित्सक के अलावा कोई और भी इसमें शामिल था या नहीं।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर सूबे सिंह की टीम द्वारा समय करीब शाम करीबन 3:30 बजे आरोपी को पकड़ा गया। उसने शिकायतकर्ता को कैथल विश्वकर्मा चौक पर बुलाया था और जैसे ही उसने 28 हजार रुपए की रिश्वत लेने लगा तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। टीम वीएलडीए को एसीबी कार्यालय में ले गई और आगामी कार्रवाई कर रही है।
