home page

हरियाणा में चलती निजी स्कूल बस के फर्श से नीचे गिरी 4 वर्ष की मासूम, गर्दन फंसी, टायर के नीचे आने से बची जान; चालक फरार

 | 
In Haryana, an innocent 4-year-old child fell through the floor of a moving private school bus; her neck got stuck, but she narrowly escaped being run over by the tire; the driver fled the scene

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा की बड़ी खबरों में भिवानी से हैंं। भिवानी जिले के तोशाम में गुरुवार को एक बहुत दर्दनाक हादसा टल गया। यहां एक निजी स्कूल की बस के फर्श से 4 वर्ष की केजी कक्षा की छात्रा नीचे निकल गई। बस के हल्का सा चलते ही बच्चों के चिल्लाने पर स्वजनों ने बच्ची को संभाला और सुरक्षित बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

तोशाम के रहने वाले सुमित मेहता ने बताया कि वीरवार को अपनी 4 साल की बेटी को प्राइवेट स्कूल की बस में बैठाया था। बस के हल्की सी आगे बढ़ते ही अंदर से बच्चों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इसके बाद देखा कि बच्ची की गर्दन बस के फ्लोर पर फंसी हुई थी। उसकी गर्दन ऊपर थी और शरीर का निचला हिस्सा नीचे की तरफ था। स्वजनों ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची बस के टायर के नीचे नहीं आई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।