home page

हरियाणा प्रदेश में रक्षाबंधन पर हर 15 मिनट में मिलेगी बस, रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की छुट्टिया रद

 | 
In Haryana, buses will be available every 15 minutes on Raksha Bandhan; leave for Roadways department employees has been cancelled

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा दी है। हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे (मध्यरात्रि) तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को भी इस सुविधा का फायदा मिलेगा।

हरियाणा प्रदेश में रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बहनों को परेशानी न हो और बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पानीपत डिपो से संचालित सभी 135 बसों के चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी हैं। इसी के साथ ही प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों को हर 15 मिनट में बस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

रोडवेज अधिकारियों ने जिले के सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। वहीं, पूछताछ केंद्र पर भी अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now