home page

हरियाणा में परिवार को बंधक बनाकर महिलाओं से गहने बदमाशों ने उतरवाए, दूल्हे पर गोली चलाई

 | 
In Haryana, criminals took the family hostage and took away the women's jewellery, and shot the groom

mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में करनाल जिले से हैं। करनाल के सुभाष कॉलोनी में 5 बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। हथियारबंद बदमाश शादी वाले घर में घुस गए और घरवालों को 45 मिनट तक बंधक बनाए रखा।



बदमाशों ने लाखों रुपये की नकदी और जेवर लूटे और  तीन हवाई फायर किए। जब दूल्हे ने विरोध किया तो उसके कंधे में गोली मार दी। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन बदमाश डीवीआर अपने साथ ही ले गए।

जानकारी के अनुसार बदमाश घर की गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बसंत विहार से गाड़ी बरामद कर ली।

सीआइए की टीमें भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस कैमरे खंगाल रही है। पुलिस की 6 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। खनन कारोबारी मनोज पसरीजा के बेटे आदित्य की 4 दिसंबर 2025 को शादी है। आदित्य पसरीजा आस्ट्रेलिया में रहता है और शादी के लिए करनाल आया था।