home page

हरियाणा में अनुशासन कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के फोटो गायब करने वालों के कर दिए नाम चिन्हित, अब नोटिस देने की तैयारी

 | 
In Haryana, the disciplinary committee has identified the names of those who made the photos of senior leaders disappear, now preparing to issue notices
mahedra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में अंबाला कैंट से हैं। अंबाला कैंट के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश अनुशासन समिति के पदाधिकारी की शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में अनुशासन समिति द्वारा सभी कमेटी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को लेकर मंथन हुआ। इस दूसरी बैठक में कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने कहा कि हिसार व सिरसा से मिली शिकायतों के बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित किया गया है जिन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। कांग्रेसी नेताओं से जवाब लिया जाएगा।

इस मंथन के बाद अनुशासन समिति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि समिति पहले ऐसे नेताओं को समझाइएगी। अगर वह समझने पर भी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस मंथन के बाद अनुशासन समिति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि समिति पहले ऐसे नेताओं को समझाइएगी। अगर वह समझने पर भी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल हिसार में कांग्रेस के कार्यक्रम में सांसद कुमारी सैलजा के फोटो पोस्टर से गायब कर दिए थे। इसके बाद हाल ही में बनी प्रदेश अनुशासन समिति ने बैठक की थी। इसके बाद अंबाला में दूसरी बैठक हुई।