हरियाणा के रेवाड़ी में प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्त, GRAP-4 की सख्ती के लिए बनाई 3 फ्लाइंग स्क्वायड

हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते हालात बिगड़ गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण और धुंध के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई।
 | 
vnghn


Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते हालात बिगड़ गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण और धुंध के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

GRAP-4 की सख्ती के लिए बनाई 3 फ्लाइंग स्क्वायड

इसी बीच रेवाड़ी में बढ़ते प्रदूषण पर कंट्रोल पाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। ऐसे में GRAP-4 की पाबंदियों को सख्ती से लागू कराने के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने तीन फ्लाइंग स्क्वायड बनाई हैं। 

जानकारी के मुताबिक डीसी की तरफ से पहली फ्लाइंग स्क्वायड में जिला राजस्व अधिकारी को चेयरमैन बनाया गया है। जबकि सिंचाई विभाग, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ और खोल बीआरसी को सदस्य बनाया गया है। 

वहीं दूसरी फ्लाइंग स्क्वायड में तहसीलदार रेवाड़ी को चेयरमैन, मार्केटिंग बोर्ड, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ, बीईओ रेवाड़ी को सदस्य बनाया गया है। 

इसी तरह तीसरी फ्लाइंग स्क्वायड में रेवाड़ी बीडीपी को चेयरमैन, एसडीओ पंचायती राज और एसडीओ डीएचबीवीएन और बीईओ नाहड़ को सदस्य बनाया गया है। ये फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें रेवाड़ी, कोसली, बावल और धारूहेड़ा में ग्रेप-4 के तहत लगाई गई पाबंदियों की सख्ती से पालना कराएगी।

WhatsApp Group Join Now

News Hub