home page

SIRSA में भाजपा प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने फूंका संगठन में जोश, बूथ स्तर तक मजबूती का दिया मंत्र

 | 
In Sirsa, BJP in-charge Bharat Bhushan Juyal infused enthusiasm into the organization and gave the mantra for strengthening it right down to the booth level

Mahendra india news, new delhi
हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एवं भाजपा के सिरसा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने सिरसा प्रवास के दौरान शनिवार को जिले की सिरसा, रानियां व ऐलनाबाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा में हुई बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

In Sirsa, BJP in-charge Bharat Bhushan Juyal infused enthusiasm into the organization and gave the mantra for strengthening it right down to the booth level


रानियां विधानसभा की बैठक सुबह 11 बजे अर्श रिसोर्ट, सिरसा रोड, रानियां में हुई। जिला प्रभारी के रूप में पहली बार रानियां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केसरी पगड़ी में पहुंचे जुयाल ने पंजाबी भाषा में ओजस्वी संबोधन देकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। जुयाल ने पंजाबी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी दी सार्थकता इस गल गल्ल विच नहीं कि बंदा किन्ने साल जिया, बल्कि इस गल्ल विच है कि जितना समय रब ने दित्ता, ओह किस मकसद नाल जिया ते समाज अते देश लई की योगदान पाया।

In Sirsa, BJP in-charge Bharat Bhushan Juyal infused enthusiasm into the organization and gave the mantra for strengthening it right down to the booth level

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद अते आदि गुरु शंकराचार्य ने बहुत छोटी उमर विच इस दुनिया नूं अलविदा आख दित्ता, पर अपने विचारां अते कर्मां करके अज्ज वी करोड़ां लोकां लई प्रेरणा दा स्रोत बने होए ने। इसलिए सानूं वी रब वलों मिले समय अते जिम्मेदारी नूं पूरी ईमानदारी, निष्ठा अते समर्पण नाल निभाना चाहिदा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि साडे सामने 2047 तक भारत नूं विकसित, आत्मनिर्भर अते विश्व गुरु बनाऊण दा संकल्प है। एह लक्ष्य सिर्फ सरकारां दे यत्नां नाल पूरा नहीं हो सकदा, बल्कि हर नागरिक नूं अपनी जिम्मेदारी निभाऊणी पैणी है। जुयाल ने कहा कि असीं चाहे समाज दे किसे वी क्षेत्र विच कम कर रहे होईए, सानूं एह सोचना चाहिदा है कि देश दी तरक्की विच साडा की योगदान हो सकदा है। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नवीं पीढ़ी नूं संस्कारवान बनाऊण अते राष्ट्र निर्माण दे राह ते अग्गे ले के जाण विच मातावां-भैणां दा बहुत वड्डा योगदान है।

WhatsApp Group Join Now

In Sirsa, BJP in-charge Bharat Bhushan Juyal infused enthusiasm into the organization and gave the mantra for strengthening it right down to the booth level


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा दी असली ताकत साडे बूथ स्तर दे कार्यकर्ता ने। जदों बूथ मजबूत होवेगा, कार्यकर्ता आपस विच जुड़ के कम करनगे ते हर परिवार तक संगठन दी सोच पहुंचावेगा, तां पार्टी होर मजबूत होवेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल, निरंतर संपर्क और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।

ऐलनाबाद में भी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
इसके बाद ऐलनाबाद विधानसभा की संगठनात्मक बैठक पंचायत घर, मल्लेका में आयोजित हुई। यहां भी जिला प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जुयाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी की गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।  शनिवार की अंतिम बैठक भाजपा कार्यालय सरसाईं कमल, सिरसा में आयोजित हुई।  तीनों बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, बूथ पालक तथा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ को बनाया जाएगा संगठन की मजबूती का केंद्र
भारत भूषण जुयाल ने बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूत उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क और आपसी समन्वय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

‘जुयाल जहां गए, वहां कमल खिला’
तीनों बैठकों में जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने  जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सिरसा जिले को ऐसा प्रभारी दिया है, जिसके पास संगठन का लंबा अनुभव और कार्यशैली की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि जुयाल को संगठन ने जहां भी जिम्मेदारी दी, वहां उन्होंने शत-प्रतिशत परिणाम देने का प्रयास किया और पार्टी को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में 1996 में भाजपा को प्रो. गणेशी लाल के रूप में विधायक मिला, 2019 में सुनीता दुग्गल को लोकसभा भेजा गया और 2025 में सिरसा नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन बनाकर कार्यकर्ताओं ने संगठन की ताकत दिखाई। अब भारत भूषण जुयाल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है और कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में आगामी चुनावों में भी संगठन नए राजनीतिक परिणाम हासिल करेगा। बैठकों में कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रिय भागीदारी ने साफ संकेत दिया कि भाजपा ने सिरसा जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक धार देने की तैयारी शुरू कर दी है।