home page

सिरसा में श्री ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 | 
In Sirsa, Shri Brahmin Mahasabha garlanded the statue of Lord Parshuram
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा मेें श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम चौक पर माल्यार्पण व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि युवा कांग्रेस नेता मोहित शर्मा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भट्टी ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पार्षद सुमन शर्मा ने अपने मुखारबिंद से रूद्राष्टकम का गुणगान किया। 


इस मौके पर मुख्यातिथि मोहित शर्मा ने कहा कि श्री ब्राह्मण महासभा का समाजहित कार्यों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से डबवाली रोड पर भगवान परशुराम के नाम से स्वागत द्वार के लिए नगर परिषद अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा। नगर परिषद अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे प्राथमिकता से इस कार्य की स्वीकृति प्रदान करवाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचे विप्र बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखे। प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि जिले के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों का विवरण एकत्रित कर उन्हें महासभा से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। 


कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को महासभा की ओर से भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर स मानित किया गया। इस मौके पर हीरालाल शर्मा, सुशील शर्मा, सुधीर सारस्वत, महिला प्रधान सुमिता शर्मा, नीतिश शर्मा, राजकुमार चोटिया, सीताराम जोशी, राधेश्याम शर्मा पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा, त्रिलोक शर्मा, मोहित जोशी, संजय शर्मा (नीटू), रोशनलाल वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, विजय जोशी, दयानंद शर्मा, सुभाष दायमा, सुरेश गौतम, सुलतान शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, रितेश जोशी, मदनलाल शर्मा, वेदप्रकाश चाडीवाल, योगेश शर्मा, धर्मपाल जोशी, सुरेश दड़बा, सुशील शर्मा बंसीवट वाले, वेदप्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा पेट्रोल पंप वाले, भावना शर्मा एडवोकेट, गौरव शर्मा एडवोकेट, राजू शर्मा खैरेकां, अशोक शर्मा मीरपुर वाले, जगदीश जोशी, नंदलाल शर्मा, नीतिश शर्मा युवा प्रधान श्री ब्राह्मण सभा सिरसा, देवेंद्र गौड़, रवि गौड़, घनश्याम शर्मा, गजेंद्र शर्मा, जगल शर्मा, मिनर्वा स्कूल के प्रिंसीपल देवेंद्र शर्मा, एमएल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, बजरंग पारीक, बिशंबर शर्मा, सतीश शर्मा, नेतराम शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रवीन शर्मा, संजय शर्मा, संजीव शर्मा, राम महेश्वरी, रमेश शर्मा उर्फ कालू, अंबेडकर वाल्मीकि वेल्फेयर सोसायटी से सदानंद टांक सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now