home page

स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की स्मृति में रेलवे स्टेशन SIRSA पर लगाया भंडारा

 | 
In the memory of Swami Achalanand Giri Maharaj, a feast was organized at SIRSA railway station

mahendra india news, new delhi
सिरसा स्वामी तुरियानन्द महाराज के आशीर्वाद से स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की स्मृति में सिरसा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों व यात्रियों के लिए भाद्रपद माह की अमावस्या की संध्या लंगर भंडारा लगाया गया।

श्रद्धालु सुमन मित्तल ने बताया कि भंडारे का आयोजन स्वामी जी के श्रद्धालुओं द्वारा आपसी सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों पर जोर दिया और बताया कि वैसे तो सेवा कार्य कभी भी किए जा सकते हैं पर अमावस्या पर की गई सेवा का फल कई गुणा होता है। अतः सभी को ऐसे अवसरों पर सेवा कार्य जरूर करने चाहिए।

भंडारे से पहले स्वामी जी  के जयकारे के साथ सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात जरूरतमंद लोगों तथा यात्रियों को दाल, चावल, हलवा, चने तथा फल वितरित किए गए। बारिश के बावजूद भोजन, मिष्ठान व फल वितरण के लिए सभी ने श्रद्धालुओं को साधुवाद दिया। सेवा कार्य में देव राज, वंदना, डा. मनीष मल्होत्रा, बबलू, राजेश शर्मा, सुमन मित्तल तथा अन्य ने भाग लिया।