home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने बीड़ी मांगकर युवक से छीना पर्स, चार आरोपी गिरफ्तार

 | 
news

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने छीना-झपटी की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजान नाथ पुत्र राजपाल नाथ निवासी ममेरां कलां, सुखदेव पुत्र सरदूल सिंह, अजय पुत्र सरदूल सिंह तथा सरदूल पुत्र चनण राम निवासी गांव मोरीवाला के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी सतपाल पुत्र महाबीर सिंह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर गांव रुपावास से रामपुरा ढिल्लो की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह गांव जोड़कियां व रुपावास के बीच नहर के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की ब्रेजा कार आकर उसके आगे रुक गई। कार में सवार एक व्यक्ति ने उसे रुकने का इशारा किया।

बाइक रोकने पर कार से दो व्यक्ति नीचे उतरे।शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने उससे बीड़ी मांगी। सतपाल जैसे ही कुर्ते की जेब से बीड़ी का बंडल निकालने लगा, एक आरोपी ने उसके मुंह पर पानी फेंक दिया, जबकि दूसरे ने जबरदस्ती उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। 


आरोपियों ने पर्स में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए और पर्स नीचे गिराकर कार में बैठकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर थाना नाथूसरी चौपटा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को ब्रेजा कार सहित थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Group Join Now