एनसीएम स्कूल प्रांगण में खो -खो का मैच अंडर 19 बॉयज टीम ने ए राजगुरु हाउस ने दो मिनट रहते हुए कांटेदार मुकाबले से जीत लिया
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के गांव कागदाना स्थित एनसीएम स्कूल प्रांगण में में 32वें (बत्तीसवें) वार्षिक खेल समारोह का तीसरा दिन रहा। आज का 32वा खेल समारोह स्कूल की पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शुरू किया गया। सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीपक प्रज्वलन, मालार्पण ओर फूलाअर्पण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहा।आज का पहला खो खो का मैच अंडर 19 बॉयज टीम ए (सुखदेव हाउस ) व टीम सी (आजाद हाउस) के बीच हुआ।
आज का यह मैच बहुत ही कांटेदार मुकाबले का रहा व अंतिम समय में टाई हुआ। इसके बाद दूसरा मैच अंडर 19 टीम ए (सुखदेव हाउस) व टीम डी (राजगुरु हाउस) के बीच खो~ खो का हुआ।
यह मैच टीम डी ( राजगुरु हाउस) ने दो मिनट रहते हुए कांटेदार मुकाबले से जीत लिया। आज का तीसरा मैच अंडर 17 बॉयज टीम ए (सुखदेव हाउस) व टीम डी ( राजगुरु हाउस) के बीच खो~ खो का मुकाबला हुआ। यह मुकाबला टीम डी (राजगुरु हाउस) ने 7~6 के मुकाबले से जीत लिया।
बड़ी खुशी की बात यह रही कि NCM स्कूल से पूर्व छात्र मनीष कुमार पुत्र राजमल UPSC मैंस पास करके अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लेने पहुंचा।इसके साथ पूर्व छात्र सन्नी कुमार भी भारतीय वायुसेना में नियुक्त होने के उपरांत खुशियां बांटने के लिए स्कूल में पधारा। प्राचार्य व प्रबंधक कमेटी ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस खेल समारोह में स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार पूनिया, प्रबंधक श्री सुभाष जाखड़, प्रबंधक निदेशक राजेंद्र टॉक्सिया, कोच राम कुमार सूंडा,कोच अजय न्यौल,गौरव , सचिन , हरपाल , कृष्ण,राजेंद्र , दिनेश ,रवि , राजीव , राहुल,अनिल , रवींद्र , राहुल , हीरा लाल, सतबीर, विकास, मान सिंह,सुनीता जाखड़, राजकुमारी, शांति, उमा, वंदना, प्रीति, सुमन, अमनदीप,संदीपकौर, ईश्वर, आशा, नेहा,सुशीला , उर्मिला व अन्य सभी स्टॉफ मेंबर ओर अभिभावक मौजूद रहे।
