home page

चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी, केंरावाली, नारायण खेड़ा में विशेषज्ञों की टीम ने किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीक के बारे में दी ये जानकारी

 | 
In the villages of Makhosrani, Kenrawali, Narayan Kheda of Chaupata area, the team of experts gave this information to the farmers about the new technology related to farming

mahendra india news, new delhi
केंद्र सरकार और  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सिरसा जिला के गांव में माखोसरानी, कैंरावाली और नारायण खेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। यह जानकारी देते हुए कृषि विकास अधिकारी डॉ शैलेंद्र सहारण ने बताया कि 

केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर 29 मई से 12 जून तक सिरसा जिले के 135 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया है । इसी के तहत माखोसरानी, कैंरावाली और नारायण खेड़ा में डॉ सुभाष चंद्र सीआईसीआर सिरसा, डॉ नरेन्द्र कुमार सिरसा, डॉ नितिन कुमार एच ए यू हिसार  खण्ड कृषि अधिकारी डॉ विजय , डॉ संतलाल बैनीवाल, डॉ शैलेन्द्र सहारण,डॉ सुशीला, डॉ होशियार सिंह, बागवानी से डॉ रेणु एचडीओ ने किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक औ सकारी योजनाओं से अवगत कराया। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने  बताया कि अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र और केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया।  खेती, बागवानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। आज से हर दिन तीन टीमें नौ गांवों का दौरा करेंगी। अभियान की निगरानी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के अधिकारी करेंगे। फिलहाल जिले में खरीफ फसलों की बिजाई का समय चल रहा है।  जिन खेतों में अभी फसल नहीं लगी या जहां खाद नहीं डाली गई, वहां की मिट्टी के नमूने जांच के लिए गए। इससे मिट्टी की उर्वरता का सही आकलन होगा। इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद्र कासनियां, किसान नेता भरत जाझड़ा सहित कई किसान मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now