home page

होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट की बढ़ रही घटनाएं: चंद्रपाल तंवर

 | 
newxs

mahendra india news, new delhi
आॅल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने होमगार्ड जवानों के साथ लगातार हो रही मारपीट की ष्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव हरियाणा, पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी) अजय सिंघल,  डी.जी. होमगार्ड डॉ. सी. एस. राव को पत्र भेजा है। चंद्रपाल तंवर ने बताया कि होमगार्ड जवानों के साथ पिछले कुछ समय में हो रही मारपीट, आम पब्लिक के द्वारा गलत व्यवहार, ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान, थाना चौकी ड्यूटी के दौरान, नाका ड्यूटी के दौरान मेडिकल करवाने के दौरान मारपीट और खून खराबा, वर्दी फाड़ने की काफी घटनाएं बढ़ी हैं।

हाल ही में जिला पंचकूला में एक होमगार्ड जवान के साथ हस्पताल में मारपीट की गई,  दूसरी घटना भी पंचकूला में हुई जिसमें सम्मन देने गए 3 जवानों में से एक होम गार्ड जवान के सिर पर चोटें मारी गई। एक होमगार्ड जवान का जिला पंचकूला में नाका ड्यूटी के दौरान गाड़ी से पैर तोड़ दिया, फतेहाबाद में भी ऐसी घटना हो चुकी हैं। सिरसा, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, अंबाला, कैथल, जींद, हिसार, करनाल सहित तकरीबन सभी जिलों में ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती है। कुछ जवानों की ड्यूटी के दौरान मौत भी हुई है। प्रदेशाध्यक्ष ने मांग की कि सभी घटनाओं पर संज्ञान में लेते हुए होमगार्ड के जवानों को सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए और उनकी जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाए।

हरियाणा जिले के होमगार्ड जवानों को जिस विभाग में भेजे, उनसे वहां की परिस्थितियों के बारे में अवगत करवाना चाहिए। होमगार्ड के जवानों को जो समस्या हो वह सम्बंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ साप्ताहिक, मासिक मीटिंग करके उस  समस्या को ठीक करवाने के लिए जवानों की राय लेनी चाहिए, डयूटी सम्बंधित जो लेटर जारी होता है, उसमें उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग को आदेश बारे लिखा जाए। अगर किसी होमगार्ड के जवान के साथ कोई घटना घटती है तो उसका सारा खर्च सम्बंधित विभाग से दिलवाया जाए क्योंकि होमगार्ड को मात्र 788 रुपए एक दिन के मिलते हैं, उनका पूरा  महंगाई भत्ता ( डी.ए ) 60 प्रतिशत भी सरकार नहीं दे रही, हरियाणा में मात्र 9 प्रतिशत के करीब है महंगाई भत्ता (डी.ए) होम गार्ड के जवानों को दिया जाता है, जबकि काफी राज्यों में हरियाणा से ज्यादा दिए जाता है। इसलिए जवानों को आयुष्मान कार्ड से भी जोड़ा जाए।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा होमगार्ड के जवानों को पुलिस कांस्टेबल के समान 5000 रुपये जोखिम भत्ता भी दिया जाना चाहिए। कुछ पावर अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवानों को के पास भी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार व संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया कि होमगार्ड जवान के साथ भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी हर जिले में लगानी चाहिए।