home page

मौसम आज रहेगा खराब: हरियाणा, राजस्थान समेत 19 प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट, आंधी भी चलेगी

 | 
Inclement weather today: Heavy rain alert for 19 states, including Haryana and Rajasthan; gusty winds also expected

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार यानी 17 अगस्त 2026 को मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज सोमवार को 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी है।

वहीं, पश्चिमी भारत के राज्यों में एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पूर्वी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 19 राज्यों में बरसात होगी। इनमें हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है।