home page

मौसम आज रहेगा खराब: 30 अगस्त को 26 प्रदेशों में झमाझम बरसा का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Inclement weather today: Heavy rain alert for 26 states on August 30; another major warning issued

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज रविवार यानि 30 अगस्त 2026 को बड़ा बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को 26 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, इस तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर सडक़ पर गिर सकते हैं।


इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिमी राज्यों में भी भारी बारिश कहर बरपाने वाली है।

वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवा से लोगों की टेंशन बढऩे वाली है। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर में उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है


 26 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार यानी 30 अगस्त 2026 को बरसात होगी। मौसम विभ्ज्ञाग के अनुसार 26 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।