मौसम आज रहेगा खराब : 10 घंटे के अंदर हरियाणा, राजस्थान समेत 21 प्रदेशों में होगी बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शनिवार यानि 29 अगस्त को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हरियाणा, दिल्ली समेत 21 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। किसानों, मछुआरों और आम लोगों को बेहद सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस तूफानी हवा के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।
वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी रहने वाले हैं। यहां के कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं मौसम को और बिगाडऩे का काम कर सकता है। वहीं, 6 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। नदी के निचले इलाकों से लोगों को दूर हटने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
आज इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार यानी 29 अगस्त को देश के 21 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।
