home page

स्वतंत्रता दिवस देश के शहीदों को नमन करने का दिन -सरपंच कृष्ण खोथ

 | 
Independence Day is a day to pay homage to the martyrs of the country - Sarpanch Krishna Khoth

mahendra india news, new delhi 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय आर सी के राईस मिल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। समारोह में साहसी सरपंच भाई कृष्ण खोथ ,अरणियाँवाली ने मुख्य अतिथि व समाजसेवी विषन दास भारती व कुलदीप कंबोज ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राइस मिल के निदेशक डॉ के के डूडी और संरक्षक राम चन्द्र खोथ ने संयुक्त रूप से की ।

मुख्य अतिथि भाई कृष्ण खोथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित मिल कर्मचारियों एवं लेबर को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

समारोह के दौरान प्रथम बार वंदेमात्रम गीत गाया गया और राष्ट्रगान के साथ पूरा मिल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। डॉ के के डूडी निदेशक राइस मिल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि देश के विकास में लेबर का महत्वपूर्ण योगदान होता है उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि भाई कृष्ण खोथ का आयोजकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर आर सी के राईस मिल के सी ई ओ राहुल खोथ,एएम डी करण सिंह डूडी,अकाउंटेंट प्रमोद खोथ,फोरमैन वसीम खान,तेल मेन खादिम,राइस मैन शाहिद खान,बहादुर अमर और सभी लेबर उपस्थित रहें ।सभी को राइस मिल प्रबंध समिति की ओर से लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया और अंत में राहुल खोथ और कर्ण सिंह डूडी ने सभी उपस्थित अतिथियों को मिठाई खिलाकर कर धन्यवाद किया ।

WhatsApp Group Join Now