home page

सीडीएलयू SIRSA के रसायन विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

 | 
Induction program organized for new entrants in Chemistry Department of CDLU SIRSA

Mahendra india news, new delhi
सिरसा 12 सितम्बर 2025। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के रसायन विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. गीता राठी द्वारा स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान परंपराओं से परिचित करवाया और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर निष्ठा व मेहनत से बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभाग एवं उनके अध्यापकों से परिचित करवाया व उन्हें पाठ्यक्रम, समय-सारणी, परीक्षा प्रणाली, विभागीय सुविधाएँ, पुस्तकालय संसाधन तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध अन्य अधोसंरचना की जानकारी दी गई।


द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मंच पर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत कर उन्हें आत्मीयता का अनुभव करवाया। उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बन गया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।