home page

CDLU के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

 
Induction program organized in the Department of History and Archaeology of CDLU
 | 
 Induction program organized in the Department of History and Archaeology of CDLU

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने विद्यार्थियों को इतिहास विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुलपति प्रो. विजय कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने विभाग में संग्रहालय की स्थापना के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।


कार्यक्रम में विभाग की प्रभारी डॉ. नीलम रानी ने विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों से परिचित करवाया। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और अवसरों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को जीवन में प्रगति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. ऋतु रानी, पंकज गर्ग तथा विभाग के सभी शोधार्थी उपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।