Sirsa चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, Sirsa के समाजशास्त्र विभाग में नए शैक्षणिक सत्र के तहत दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. रोहतास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. रोहतास ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान और कौशल विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है, जिनका लाभ उठाते हुए वे अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।
प्रो. रोहतास ने इस अवसर पर कुलपति प्रो. विजय कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने समय का सही उपयोग करें और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदीप बिसला ने विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय सहायक अनय देशहित और जगदीश लूणा भी मौजूद रहे।
