चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय SIRSA के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को अंतरविभागीय क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में विभाग में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है।
इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कुल 21 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, ज्ञानवर्धन तथा तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शीर्ष 5 टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई हुईं, जिनमें शिक्षा विभाग टीम, इतिहास विभाग, एमबीए , शिक्षा विभाग टीमऔर ईवीएस विभाग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्विज़ में 6 राउंड रखे गए जो करंट अफेयर्स, स्पोर्ट्स, इंडियन पॉलिटी एंड कंस्टीटूशन , जनरल अवेयरनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट तथा एव्री डे साइंस विषयों पर आधारित थे।
उन्होंने बताया कि फाइनल में ईवीएस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 195 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इतिहास विभाग ने 175 अंक के साथ द्वितीय स्थान और शिक्षा विभाग टीम ने 155 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर राजबीर दलाल, प्रोफेसर राज कुमार, डॉ रोहतास ने निभाई। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ अमित, डॉ रविंदर, शोधार्थी सपना, पलवी, सोनिया, मोहित आदि उपस्थित थे।
