home page

सीडीएलयू SIRSA के भूगोल विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

 | 
Induction programme organized in Geography Department of CDLU SIRSA

 Mahendra india news, new delh

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के भूगोल विभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले छात्र - छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मवीर सिंह अहलावत ने विद्यार्थियों को भूगोल विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और भूगोल विषय के महत्व के बारे में बताया।


प्रोफेसर धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे रास्ते का अनुसरण करके अपना और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करें।   इसके साथ ही छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया तथा एंटी रैगिंग कमेटी की विस्तृत जानकारी दी और उनके संपर्क नंबर भी साँझा किए।

प्रोफेसर धर्मवीर सिंह ने छात्रों को बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण प्रगती हासिल की है। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक सदस्यों ने नए प्रवेश विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी, डा गुलाब सिंह, डॉ कृष्णा, हर्ष कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद, कविता, सतबीर आदि मौजूद रहे और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group Join Now