home page

SIRSA में परिवर्तित जीएसटी दरों बारे व्यापारियों को दी जानकारी

 | 
Information given to traders about changed GST rates in SIRSA

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीजीएसटी डिवीजन सिरसा के सहायक उपायुक्त जीआर मीणा की ओर से आउटरीच कार्यक्रम के लिए होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन को आमंत्रित किया जिसमें संस्था का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार गोयल के नेतृत्व उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस सिलसिले में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अरुण बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय अधीक्षक मनोज वर्मा ने सभी का स्वागत किया व जीएसटी दरों में हुए बदलाव बारे विस्तृत चर्चा करते हुए आने वाले त्योहारी सीजन में सुचारू रूप से व्यापार करने बारे समझाया। इस दौरान संस्था महासचिव विनोद बंसल ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल से परिचय करवाया।

प्रतिनिधिमंडल में संस्था के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, राजकुमार मेहता, उमेश मंगल, उपप्रधान विपिन जैन, प्रचार सचिव संजय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत चाचाण,वरिष्ठ सदस्य सुभाषचंद्र मेहता व योगेश तनेजा मौजूद थे।