home page

CDLU SIRSA में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन

 | 
Inter-college yoga competition organized at CDLU SIRSA

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के अब्दुल कलाम भवन में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला वर्ग और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों ने भाग लिया जबकि पुरुष वर्ग में चार महाविद्यालयों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ यूएसजी के डीन प्रो. सुशील कुमार द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में योग का अत्यधिक महत्व है और योग के अभ्यास से व्यक्ति निरोगी रह सकता है।
प्रतियोगिता का समापन प्रो. मोनिका वर्मा, प्रेसिडेंट स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा,  द्वितीय स्थान पर यूटीडी, सीडीएलयू सिरसा व तृतीय स्थान पर चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल कॉलेज, जमाल ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश, डॉ. रविंद्र और विनोद डीपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सचिव, खेल परिषद डॉ. सविता, डॉ. हंसराम, डॉ. सुमन, डॉ. सुनील, रमन, हरचरण सिंह सतबीर सिंह, सुनील गोदारा और लेख राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now