home page

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, डीईओ ने किया शिक्षाविद चमन भारतीय को सम्मानित

 | 
International Geeta Jayanti Festival, DEO honoured educationist Chaman Bhartiya

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अवसर पर चमन भारतीय शिक्षाविद को निर्णायक की भूमिका व उनकी निष्पक्षता, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठता तथा प्रतिबद्धता के लिए सुनीता साई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा ने सम्मानित किया।

इससे पहले भी चमन भारतीय शिक्षाविद को समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों, समारोह और सडक़ सुरक्षा, नशा मुक्त राष्ट्र और विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम में एंकर की भूमिका के लिए भी जिला प्रशासन सिरसा और जिला शिक्षा विभाग सिरसा ने सम्मानित किया है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा छुआछूत उन्मूलन कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में भी कई बार चमन भारतीय कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। भारत विकास परिषद ने भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार प्रदान किया और जिला प्रशासन द्वारा भी इन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, बेस्ट एंकर और बेस्ट कैलीग्राफी अवार्ड सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।