सिरसा जिले के स्टेट बैंक माधोसिंघाना में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, उद्यमशील महिलाओं को किया सम्मानित

हरियाणा में सिरसा जिले के गांव माधोसिंघाना स्थित स्टेट बैंक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक द्वारा उद्यमशील महिलाओं व महिला किसानों को स मानित किया गया। आर बी ओ से नरेश पंघाल ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी के साथ ही डा. रेणु शर्मा ने उत्तम स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी व महिलाओं का हैल्थ चैक अप भी किया।
महिलाओं को बताया गया कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। आज के समय सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बैंक शाखा प्रबंधक गणेश पारीक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में सरोज चोयल, पूनम, मंजू, मंजीत कौर, मोनिका धायल, सूबे सिंह, सन्नी कुमार, पवन कंबोज आदि उपस्थित रहे।