home page

कीर्तन की है रात-बाबा आज थानै आणो है...पर जमकर झूमे श्रद्धालु

 | 
It is the night of Kirtan - Baba, please come to me today... but the devotees danced with great enthusiasm

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री बजरंग भंडारा सेवा ट्रस्ट रजि. सिरसा द्वारा श्री बालाजी का पांचवां विशाल जागरण एवं भंडारा पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। प्रधान शिव शंकरा गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि दानवीर एवं समाजसेवी ललित जैन ने शिरकत की, जबकि श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा ने ज्योत प्रचंड की, वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज, सुशील बांसल व प्रमुख समाजसेवी वेदप्रकाश मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से गणेश पूजन किया।

वार्ड नंबर 31 की पार्षद अनु मल्होत्रा ने सभी का स्वागत किया। मंच संचालन सज्जन सोनी ने किया। कार्यक्रम में हिसार से आए कलाकार अभिनव एरन, फतेहाबाद से ख्वाईश कपूर व विनोद फ्रंड एंड पार्टी ने अपनी मधुर वाणी से कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, आयो सांवरियो सरकार लीले पर चढ़ के, अंजनी का लाला रे भक्तों का रखवाला रे,  1-2-3-4 बालाजी की जय-जयकार, तीन बाण के धारी-तीनों बाण चलाओ ना धमाल सहित अनेक भजन गाकर रातभर श्रद्धालुओं को खूब रिझाया।

नटराज आर्ट ग्रुप सिरसा की ओर से अनेक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथियों को ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुबह आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पवन गोयल, शिव शंकर गोयल, विक्की बंसल, दीपक बंसल, तरुण वर्मा, पंकज शर्मा, विनोद, बंसी गोदारा, रामनिवास, पीयूष शर्मा, प्रेम, रमेश, मोनू  वधवा, दीपक नागपाल, बल्लू, रवि फुटेला, यश मैहता सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now