home page

फिर होगी बरसात और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, कब पीछा छोड़ेगी शीतलहर

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 
 | 
जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में मौसम और ठंडा हो गया है। कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।  बता दें कि शीतलहर की वजह लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। आईएमडी के अनुसार, यूपी समेत कई प्रदेश में फिर से बरसात हो सकती है। तापमान गिर सकता है। 


स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में 10 फरवरी को नॉर्थ तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। 11 फरवरी को अंडमान और निकोबार में हल्की से मीडियम बरसात हो सकती है. वहीं, 10 से 14 फरवरी के बीच ईस्टर्न मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। 

कल से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 10 और 12 फरवरी को ओडिशा में, 11 से 12 फरवरी के बीच यूपी, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बरसात संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 15 फरवरी के बीच बरसात की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ साथ 10 से 12 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ मेघ गर्जन और बरसात संभव है।