आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों से मृतक की हुई थी कुछ दिन पहले गाली-गलौच
हरियाणा की बड़ी खबरों पानीपत से हैं। जिले के गांव कुराना के राजकीय स्कूल के पास वीरवार को गांव के ही आईटीआई छात्र तनिष्क चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक छात्र की आयु 19 वर्ष है। इस वारदात के बारे में सूचना मिलते ही उरलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायत में मां सुमन देवी ने बताया कि तनिष्क नौल्था स्थित आईटीआई में प्रथम साल का छात्र था। वीरवार के दिन वह पढ़ाई करके गांव लौट रहा था।
तनिष्क वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जब खून से लथपथ तनिष्क को इसराना के एक प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवकों की तनिष्क के साथ गाली-गलौच हुई थी। उसी रंजिश में चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
