home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

 | 
news

mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनियावाली में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 100 विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे और पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया।

news

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंशु दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्यू कॉन्सेप्ट अकैडमी, सिरसा रहीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्म, कर्तव्य, प्रेम और मानवता का संदेश देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्श चरित्र एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने चाहिए।

इस अवसर पर अखिलेश दुबे, निहाल सिंह खोथ, डॉ. रामकृष्ण खोथ, सरला खोथ,  कुलवंतो बेनीवाल तथा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशा गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ हुआ।