जसविंदर दुहन प्रदेश अध्यक्ष एवं जीवन ठाकुर बने प्रदेश महासचिव
mahendra india news, new delhi
अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का पांचवा प्रांतीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र, जाट धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष कंवरपाल एवं मंच संचालन महासचिव ओमवीर यादव ने किया। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ महामंत्री हवासिंह मैहला, प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना, उपाध्यक्ष नरेश बालू एवं विभाग प्रमुख एवं प्रभारी सुनील ढिल्लों उपस्थित रहे। अधिवेशन में 22 के 22 जिलों एवं खेदड़, यमुनानगर थर्मल के सभी पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हवासिंह मैहला ने संघ की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया एवं अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश में अनुबंधित कर्मचारियों के लिए करवाए जा रहे कार्यों के लिए सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ-साथ सर्विस एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को बताया कि जब आपका संगठन नहीं था, तब दूसरे संगठन कच्चे कर्मचारियों को कच्चा कोड कहते थे,
आज आपके संगठन ने 8 साल में इतने काम करवाए की आज आपकी टीम 22 के 22 जिलों में कार्य करते हुए मजबूती से कच्चे कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर रही है, जिससे दूसरे संगठनों में अफरा-तफरी मची हुई है और आपका संगठन दिन रात बढ़ रहा है, जिससे आप अपना आगामी लक्ष्य भी जल्द पूरा करेंगे। उपाध्यक्ष नरेश बालू ने अपना संबोधन में कहा कि संगठन की बदौलत आज 120000 कर्मचारियों को रोजगार, सुरक्षित एवं समान जनक वेतन मिला है, जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इसी तरह लड़ाई-लड़ते हुए आप आगामी लक्ष्य पर पहुंचते हुए सभी कर्मचारियों को पक्का करवाएंगे।
सभी पदाधिकारी मेहनत करते हुए संगठन को बढ़ाते हुए संगठन की मेंबरशिप 10000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखें। प्रभारी सुनील ढिल्लों ने कहा कि अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के दूसरे संगठनों के लिए मिसाल है, आप सब ने लड़ाई-लड़ते हुए पूरे प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों के लिए सर्विस एक्ट बनवाया। इसके बाद कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला ने पिछले 2 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा, जो सर्व सम्मति से पास हुआ। महासचिव ओमवीर यादव ने दो साल के कार्यकाल में करवाए गए कार्य को विस्तार से बताया। इस दौरान कर प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से थर्मलों से ठेकेदारी प्रथा बंद करके हरियाणा को साल रोजगार निगम में शामिल करने एवं सर्विस एक्ट का लाभ देना, विभाग के जोखिम भरे कार्य को देखते हुए कर्मचारियों के परिवार सहित कैशलेस मेडिकल पॉलिसी एवं रिस्क अलाउंस तथा सभी विभागीय भत्त्तों को लेकर भी प्रस्ताव लाया गया और एक प्रस्ताव जो कर्मचारी जिनके 5 साल पूरे नहीं और पांचवें साल में 240 दिन पूरे कर चुके हैं, उनको शामिल किया जाए यह भी लाया गया।
अध्यक्ष कंवरपाल ने अध्यक्षीय भाषण के साथ पिछली कार्यकारणी को भंग किया एवं महामंत्री हवा सिंह मैहला नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जसविंदर दुहन प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष शर्मा कार्यकारीअध्यक्ष, उपाध्यक्ष बलिंदर सिसमोर, नरेंद्र यादव, महासचिव जीवन ठाकुर, प्रदेश सचिव उदय शंकर, राज ठाकुर, राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष ओमवीर यादव, सहकोषाध्यक्ष कर्मवीर संधु, संगठन मंत्री रविंद्र हुड्डा, प्रेस सचिव रवि श्रीवास्तव, सलाहकार सुनील राणा, कार्यालय सचिव लोकेश भ्यान एवं कार्यकारिणी सदस्य गुलजार सैनी, राजेंद्र गुर्जर, जसवंत वर्मा, कर्मवीर जाखड़, खुशीराम गहलावत, राकेश यादव, नरेंद्र श्योराण एवं थर्मल प्रभारी अमरजीत सहारण को बनाया गया।
इसके साथ-साथ इस पूरे कार्यकाल संगठन सही दिशा में आगे बढ़े एवं देखभाल के लिए तीन सदस्य अनुशासन समिति में सुनील ढिल्लों कंवरपाल एवं विक्रम श्योराण को जिमेदारी दी गई। इसके बाद मंच संचालन करते हुए महासचिव जीवन ठाकुर ने सभी पदाधिकारी को साथ मिलकर चलते हुए संगठन द्वारा लिए गए 10000 मेंबरशिप के लक्ष्य एवं जो प्रस्ताव पास किए गए हैं, उनके लिए कार्य करना है। अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर दुहन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए एवं आभार जताया।
