home page

श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ नहीं रहे, मुक्‍तसर के निजी अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

1996 में एसजीपीसी के सदस्य भी चुने गए थे
 | 
1996 में एसजीपीसी के सदस्य भी चुने गए थे

mahendra india news, new delhi
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का निधन हो गया। निजी अस्पताल में बलवंत सिंह ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। श्री मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बलवंत सिंह करीब 80 साल  के थे। 


आपको बता दें कि 80 साल के जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ मार्च 2003 से लेकर जनवरी 2015 तक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार रहे। इससे बलवंत सिंह 1996 में एसजीपीसी के सदस्य भी चुने गए थे।जत्थेदार बलवंत सिंह को बेबाक के तौर पर जाना जाता था। 


बताया जा रहा है कि जत्थेदार बलवंत सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी संभाल उनके बेटे जेल सुप्रीटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ द्वारा की जा रही थी। जत्थेदार बनवंत सिंह का अतिंम संस्कार श्री मुक्तसर साहिब के बड़ा गुज्जर जेल रोड पर स्थित उनके फार्म हाउस पर किया जाएगा।