भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हिमानी से की शादी, कौन है हिमानी

 | 
Javelin thrower Neeraj Chopra married Himani, who is Himani
mahendra india news, new delhi

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा में नीरज चोपड़ा इसलिए है कि उन्होंने शादी कर ली है। चोपड़ा ने हिमानी के साथ सात फेरे लिए। आपको बता दें कि खिलाड़ी नीरज की दुल्हन हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं, हिमानी भी खिलाड़ी हैं। यह शादी 16 जनवरी को शिमला में बहुत ही गोपनीय समारोह में हुई है। जानकारी के अनुसार नीरज चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए अमेरिका गए हैं। आने के बाद प्रीतिभोज देंगे।

नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, 

सूत्रों के के अनुसार नीरज चोपड़ा की पत्नी के पिता का नाम चांद सिंह है। उनकी पत्नी स्वयं भी स्पोर्ट्स प्लेयर है। चोट लगने के कारण से कुछ दिन से खेलों से बाहर थी। सभी परिवार के लोगों को यह रिश्ता गुप्त रखने के लिए बोला गया था। लड़की के पिता भी स्पोर्ट्स प्लेयर थे। शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने स्वयं इंटरनेट मीडिया पर इसका एलान किया। इसी के साथ ही उनके गांव खंडरा में भी खुशी मनाई गई। गांव के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।