home page

वरूवाली व नोहर फीडर नहर पर अवैध मोगियों पर चला जेसीबी का पंजा, सोमवार से होगी फिर से जांच

 | 
JCBs demolish illegal outlets on the Varuwali and Nohar feeder canals; inspections to resume on Monday

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली वरूवाली, नोहर फीडर नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को भी जेसीबी व मजदूरों से बनी अवैध मोगियों को तोड़ा गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह के नेतृत्व में वरूवाली व नोहर फीडर नहर पर अवैध मोगियों को तोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने पिछले दो दिनों में करीबन 30 मोगियों को तोड़ा गया है। 

नहरों व माइनर पर अवैध तरीके से बनाई गई मोगियों को तोडऩे का अभियान लगातार जारी है। सिंचाई विभाग की टीम एसडीओ के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। नहरों व माइनर पर 90 फीसद अवैध मोगियां तोड़ दी गई है। एसडीओ हरदीप सिंह ने बताया कि वरूवाली व नोहर फीडर नहर पर अवैध मोगियों तोडऩे का कार्य किया जा रहा है। दोनों नहरों पर मोगियों तोडऩे के बाद सोमवार को फिर से जांच होगी। अगर कहीं पर अवैध मोगियों मिली तो तोड़ी जाएगी। वहीं आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि नहराना हेड पर टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर जमाल गांव के ग्रामीणों ने धरना शुरू किया। इस धरने का चौपटा क्षेत्र के साथ राजस्थान के किसानों ने भी समर्थन किया। धरना स्थल पर 6 दिन के बाद सिंचाई विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी मांग को स्वीकार करते हुए जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group Join Now


सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथूर ने अवैध मोगियों को तोडऩे के लिए टीम गठित की गई। विभाग की टीम द्वारा अवैध मोगियों को तोडऩे का लगातार जारी है।  विभाग की टीम ने वरूवाली नहर, नोहर फीडर नहर पर बनी अवैध मोगियां तोडऩे का कार्य किया जा रहा है।